अमित नागोरी
डॉ. पाओला डोटेलो-कार्डोना, वरिष्ठ बागवानी विशेषज्ञ और डॉ. सोपना यूल, कीट विज्ञानी के नेतृत्व में ताइवान स्थित वर्ल्ड वेजिटेबल सेंटर (वर्ल्डवेज.) के वैज्ञानिकों का एक समूह 24 अप्रैल (रविवार) को गोलाघाट पहुंचा।
वैज्ञानिकों के साथ वर्ल्डवेज के असम रेजिडेंट कंसल्टेंट डॉ. अरविंद उपाध्याय भी थे। इस मौके पर सभी वैज्ञानिकों का अभिनन्दन पीडी-एटीएमए गोलाघाट ने किया ।
टीम ने गोलाघाट जिले में अपार्ट परियोजना 2021-2022 के तहत आयोजित टमाटर और कद्दू के प्रदर्शन भूखंडों का दौरा किया। वर्षा-आश्रय के अंतर्गत बेमौसमी खेती की वैज्ञानिकों द्वारा सराहना की गई । वैज्ञानिकों के दल ने विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित असम कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन परियोजना के तहत कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
अपार्ट परियोजना से जुड़े गोलाघाट जिले के अधिकारियों के साथ वैज्ञानिकों की टीम ने प्रदर्शन भूखंडों का दौरा किया। वल्र्डवेज के सीनियर हॉर्टिकल्चरिस्ट, एंटोमोलॉजिस्ट और रेजिडेंट कंसल्टेंट ने वर्ल्डवेज के इनोवेट-कैटालाइज-ट्रांसफॉर्म फ्रेमवर्क पर प्रकाश डाला और जानकारी दी, जिसमें वर्ल्डवेज के नई तकनीकों के आविष्कार और लोगों के जीवन को बदलने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में भागीदारी के बारे में बताया गया ।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें