टिंगखांग में तीन भाईयों की डूब कर मृत्यु - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टिंगखांग में तीन भाईयों की डूब कर मृत्यु



दयानंद सिंह


मोरानहाट। डिब्रुगढ़ जिला के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत 2नं रंगबननी गांव के किरण और अनिता हेमरम के तीन पुत्रों की डुबने से मृत्यु हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण हेमरम उर्फ पुलिन (22), आदित्य उर्फ कूलिन (17), और राजा उर्फ टुकु (12) गुरुवार को घर के पीछे खेत मे हल जोत रहे थे।सबसे छोटा राजा कुछ दूरी पर राष्ट्रीय पथ के किनारे स्थित एक गढ्ढे मे नहाने गया।पानी से लबालब भरे गढ्ढे में उतरने के बाद उपर नहीं आया।छोटे भाई को बचाने दोनों बड़े भाई कूद पड़े। गांव में खबर मिलते ही बहुत लोग जमा हो गए। राजा का शव तो लोगों ने निकाल लिया मगर दो भाईयों का पता नहीं चला। देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने दोनों भाईयों के शव को निकाला।पूरे गांव मे शोक का माहौल है। अरुण की शादी एक साल पहले हुई थी, आदित्य ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है, राजा कक्षा सातवीं का छात्र है।तीनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डिब्रुगढ़ भेज दिया।उसी दिन राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत 1नं सकलिया गांव की हानु गुंजु की बेटी सुनिता (11) की लंबोई नदी में स्नान करते समय पानी के बहाव में फंस कर मृत्यु हो गई। स्थानीय विधायक और मंत्री विमल बोरा ने दोनों घटना पर शोक व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की है। पूर्व विधायक एतुआ मुंडा ने मृतक परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें