निखिल कुमार मुन्दडा
होजाई। होजाई जिले के लंका शहर के पयाली बाजार व सब्जी बाजार में शुक्रवार मध्यरात्रि को लगी भीषण अग्नि से 150 से भी ज्यादा दुकानें जलकर स्वाहा हो गई। बताया जा रहा है कि इसमें करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी है। जैसे ही अग्निकांड का पता चला जिले के सभी जगहों से दमकल वाहिनी मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने में जुट गई किंतु तब तक करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।वहीं पुलिस की जांच चल रही है।।









सर्वोत्तम पत्रकारिता
जवाब देंहटाएं