अरुणा अग्रवाल
रंगिया महकमा के नए सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में प्रशांत कुमार बोरा ने गत दिनों अपना पदभार ग्रहण किया। मालूम हो कि रंगिया राजस्व चक्राधिकारी (संलग्न)अनन्या चौधुरी रंगिया की प्रभारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में थी जिनके द्वारा उन्हें यह दायित्व अर्पण किया गया। इस मौके पर रंगिया महकमा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से अधिकारी प्रशांत कुमार बोरा का फुलाम गामोछा से स्वागत किया गया तथा इस अवसर पर उन्हें दायित्व अर्पण करने वाली प्रभारी अधिकारी अनन्या चौधुरी को भी फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। जिम्मेदारी संभालने के बाद ही अधिकारी प्रशांत कुमार बोरा ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ सहायक पवित्र मेधी, खलीलुर रहमान, भवेश शर्मा सहित अन्य सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभिन्न विषयों को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने महकमधिपति कार्यालय के उप-पंजीयक मंजीत कुमार दास, महकमा कोषागार अधिकारी हीरामनी बर्मन, कमलपुर प्रेस गिल्ड के अध्यक्ष परहेद अली अहमद सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ भी परिचय करते हुए उनसे बातचीत की। उन्होंने आने वाले दिनों में सरकारी कामकाज के प्रचार और इसके लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के क्षेत्र में भी सभी के सहयोग की कामना की।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें