गुवाहाटी। श्री दिगंबर जैन पंचायत के सौजन्य से महावीर धर्म स्थल में अक्षय तृतीया के उपलक्ष में तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के प्रथम आहार के उपलक्ष मे गुरु मां विंध्य श्री व ससंघ को प्रथम आहार प्रदान किया गया। इसके लिए श्रेयांश राजा के रूप में सुरेश कासलीवाल के अलावा मैना देवी, मंजू, प्रीति कासलीवाल ने आहार प्रदान कर पुण्य अर्जन किया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यों के साथ 48 दीपक से भक्तामर स्तोत्र की आराधना की गई। इसके बाद गुरु माता विंध्य श्री के गणिनीपद दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। उक्त पुरस्कार मोहनलाल शीला देवी गंगवाल के सौजन्य से प्रदान किए गए। समिति के मुख्य प्रचार प्रसार संयोजक ओमप्रकाश सेठी और किशोर काला ने बताया कि दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन गंगवाल और सचिव वीरेंद्र सरावगी ने सभी सहयोग कर्ताओं का आभार प्रकट किया इस कार्य में श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन के सदस्यों का ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
!->
महावीर स्थल में अक्षय तृतीया पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें