संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 722 वीं जयंती पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 722 वीं जयंती पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब



गुवाहाटी। सैन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सैन महाराज की 722 वीं सैन जयंती फैंसी बाजार स्थित अग्रवाल सदन में धूमधाम से मनाई गई ।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं सैन महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। दीप प्रज्वलन सैन समाज के अध्यक्ष रामेश्वर गहलोत, बसंत गोठडिया ,उत्तम जाखड़ ,विनोद खुरदरा, ललित वर्मा, श्री पाल तंवर, संपत टाक व मनोज गहलोत ने किया। गुवाहाटी के प्रसिद्ध गायक कलाकार विनोद शर्मा एवं मानव वर्मा के लोकगीतों पर समाज बंधु मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे। सैन महाराज और बालाजी के भजनों पर महिलाओं एवं बच्चों ने खूब नाच गाकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बाहर से पधारे सभी अतिथियों एवं समाज के अतिथीयो का सम्मान असमिया संस्कृति के अनुसार किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोज मोयल, कमल परिहार, रामा परिहार,पुरखाराम बंकट, कुशल चंद जायसवाल, आकाश गहलोत, नितिन, पूजा गोयल, विनोद गहलोत, मधु भाटी सहित सभी समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का आयोजन किया गया।संचालन मनोज गहलोत ने किया रामेश्वर गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें