सिलचर से मदन सिंघल
श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति द्वारा श्री नृसिंह अखाड़ा मंदिर में श्याम बाबा एवं शंकर भगवान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार सुबह कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ. दर्जनों महिलाओं ने सदरघाट से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली.अखाड़ा प्रबंधन समिति के सचिव विकास सारदा ने बताया कि पंचदिवसीय कार्यक्रम में शंकर भगवान मंदिर पूजन हवन के मुख्य यजमान डा विकास गरीमा अग्रवाल तथा श्याम बाबा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के मुख्य यजमान श्री श्याम भक्त मंडल के सचिव सुनील गीतांजलि तोसावार को कोलकाता के पंडित मनोज शास्त्री द्वारा विधिवत् पूजन शुरू कर दिया गया जो रविवार तक जारी रहेगा.पूजारी अर्नेश मिश्र तथा मदन झा दोनों मंदिरों के पूजन में सराहनीय सहयोग कर रहे हैं. महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन एवं ओम नमोः शिवाय जाप किया गया. रात में विद्वान पंडितों के साथ दो घंटे महामृत्युंजय जाप एवं ओम नमोः शिवाय मंत्र का जाप किया जायेगा. श्री नृसिंह अखाड़ा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है आने वाले हर भक्तों के पूजा करने के साथ अन्य सभी सुविधा के लिए सभी तैयारी की गई है. इतने बड़े आयोजन में आवस्यकता के अनुसार बदलाव करने तथा श्रद्धालुओं की इच्छा के अनुसार कोई अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी समिति तैयार है.














कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें