ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं और दसवीं कक्षा के परीक्षा फल घोषित हुए जिसमे लखीमपुर केंद्रीय विद्यालय ने अपना परचम लहराया। इस वर्ष 12वीं के परीक्षा फल में केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर के सत प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा दसवीं के परीक्षाफल में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.77 रहा। दसवीं के परीक्षाफल में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 तथा लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.6 रहा। 12वीं के परीक्षा फल में विज्ञान संकाय में राजदीप गोगोई 90.17 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहे । वाणिज्य संकाय में शरद गोगोई 89 प्रतिशत तथा कला संकाय में वेदिका दोले 93% अंक पाकर अब्दुल रही। वही दसवीं कक्षा की परीक्षा फल में वर्णव श्याम कलिता 97 % अंक प्राप्त कर अब्बल रहे । केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर के अभिभावकों एवं शिक्षकों में इस वर्ष के परीक्षा फल को लेकर काफी उत्साह का माहौल दिखाई दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें