ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के पेंशन के सारे काम होंगे जिला मुख्यालय में
असम श्रम व चाय जनजाति उन्नयन मंत्री तथा लखीमपुर जिले के अभिभावक मंत्री संजय किशान में लखीमपुर जिला विद्यालय समूह निरीक्षक कार्यालय परिसर में एक पेंशन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एक सभा आयोजित की गई ।इस सभा में लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सत्तावन ने अभिनंदन भाषण प्रस्तुत किया। अपने अभिनंदन भाषण में अतिथियों का अभिनंदन करने के साथ-साथ उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरी से अवकाश प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों को उनकी पेंशन पाने में असुविधा न हो, इसका ध्यान रखते हुए आज लखीमपुर में पेंशन सेवा केंद्र की स्थापना असम सरकार ने की है ।ताकि जिले के अवसर प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों को अपना पेंशन का कार्य कराने के लिए कहीं दौड़ भाग ना करनी पड़े और सुचारू रूप से नियमित समय पर उनके पेंशन का काम पुरा हो जाए।मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मंत्री संजय किसान ने बताया कि सन 28 अक्टूबर 2021 को राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों से सेवानिवृत्त होने वाले व्यक्तियों की सुविधा के लिए असम के प्रत्येक जिला मुख्यालय में पेंशन सेवा केंद्र स्थापित करने के निर्णय का अनुमोदन किया था । उसी के तहत आज लखीमपुर में भी पेंशन सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। मंत्री महोदय ने इस पेंशन सेवा केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को निष्ठा पूर्वक सेवानिवृत्त होने वाले व्यक्तियों के पेंशन के काम को सुचारू रूप से करवाने का आह्वान किया ताकि किसी भी अवकाश प्राप्त कर्मचारी को पेंशन के लिए किसी भी प्रकार की कठिनाई की सामना न करना पड़े ।इस अवसर पर आज के इस सभा में जिला उपायुक्त सुमित सतवान के अलावे जिला प्रशासन ,जिला पुलिस प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी गण, शिक्षक शिक्षिका के साथ जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें