पूजा माहेश्वरी
दो युवकों को मृत अवस्था में पहाड़ के नीचे देखा गया
वाहन भी खाई में गिरी पड़ी दिखाई दी
नगांव। अरुणाचल के पहाड़ से नीचे गिर जाने के बाद चार युवकों में से दो युवकों को खाई में गिरा हुआ देखा गया । डियांग पहाड़ के नीचे दो युवकों के मृत शरीर को देखा गया है और उन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है । पहाड़ के नीचे एक गाड़ी भी दिख रही है । संदेह किया जा रहा कि खाई में दिखाई दें रहें शव नगांव निवासी दोनों युवकों के हैं । दोनों युवकों का परिचय नगांव शहर के लाउखुवा रोड निवासी वेदांत बरमोहला और कंदली निवासी नयन बसुमतारी होने का संदेह व्यक्त किया गया है । खाई में दिखाई दें रहें दोनों शवों को रेस्क्यू करने में समय लगेगा । इन दोनों युवकों की खबर मिलते ही परिवार व अंचल में शोकाकुल माहोल बना हुआ है । बताया गया कि 19 जुलाई को नयन , वेदांत ,हिरक बोडो और संजीव दास चारों दोस्त अरुणाचल प्रदेश घुमने गये थे । अरुणाचल प्रदेश पंहुचने के बाद उसी दिन शाम के बाद से चारों युवकों से कोई संपर्क नहीं हो रहा था और वे लापता हो गए । बाद में परिवार वालों ने नगांव सदर थाना में उक्त आशय की जानकारी दी । मृतक शरिर से कुछ दूरी पर युवकों द्वारा प्रयोग में लिया गया वाहन संख्या ए एस 01बी पी 0605 को भी खाई में देखा गया है । पहाड़ से खाई में गिर जाने के कारणो के बारे में कयास लगा जा रहा है कि अनबैलेंस होने के कारण उक्त घटना हुई होगी ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें