द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आज उत्तर कामरूप जिला भाजपा द्वारा रंगिया के मिलनपुर स्थित जिला कार्यालय प्रांगण में विजय उत्सव मनाया गया। इस मौके पर जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और खुशियों का इजहार किया तथा एक दुसरे को बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सुबल पाल द्वारा नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति की लंबी उम्र की कामना के साथ दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात आतिशबाजी की गई तथा इस दौरान मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुबल पाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति होने का रिकार्ड बनाया है। यह भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है कि पहली बार कोई जनजातीय महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई है। उनके राष्ट्रपति बनने से न केवल जनजाति बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति हुई है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा रंगिया नगर मंडल की अध्यक्षा दीप्ति लहकर, रंगिया पौरसभा के अध्यक्ष अमरेन्द्र लहकर सहित पार्टी के बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
!->
रंगिया: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा ने मनाया विजय उत्सव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें