पूजा माहेश्वरी
नगांव । भादव अमावस्या के उपलक्ष्य पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राणीसती जी सत्संग समिति नगांव के तत्वाधान में दो दिवसीय दादी महोत्सव का आयोजन हैबरगांव के शनि मंदिर रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर भवन में आगामी 26 एवं 27 अगस्त को मनाने की तैयारी अपने अंतिम चरण में है । 26 अगस्त शुक्रवार को झुझुन वाली दादी का भव्य दरबार सजा कर पूजा अर्चना की जाएगी तत्पश्चात सायं 7 बजे से आयोजित विशाल भजन संध्या में कोलकाता से आमंत्रित भजन गायक कलाकार बंटी शर्मा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे । भजन संध्या के दौरान गजरा नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने बताया कि इसी कड़ी में दिनांक 27 अगस्त शनिवार दोपहर 2 बजे से संगीतमय मंगल पाठ के भव्य आयोजन की तैयारीयां की जा रही है । जिसमें कोलकाता के सुप्रसिद्ध मंगलवाचक अनुराग बेदी व सूरज शर्मा दादी के संगीतमय मंगल पाठ प्रस्तुत करेंगे । मंगल पाठ के दौरान दिव्य ज्योति प्रज्वलित कर दादी जन्मोत्सव, चुनडी नृत्य, गजरा नृत्य मेहंदी उत्सव, के साथ-साथ कई मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा इसी दिन दादी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित कर भक्तों में वितरित किया जाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समिति के सभी सदस्य पूर्ण रूप से अपना सहयोग देते हुए तैयारी में जुटे हुए हैं । समिति ने समाज के सभी वर्ग के लोगों से अनुरोध किया है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं दादी की कृपा प्राप्त करें ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें