दयानंद सिंह
मोरानहाट। मोरान पौर सभा अंतर्गत वार्ड नं छः बड़ा महत्वपूर्ण है।कारण यह है कि असम सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन का मकान इसी वार्ड में है।ज्योतिपुर, कहने से आमजन भीआईपी वार्ड के रूप में जानते हैं। दो वर्षों से सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है।जल्द ही चमचमाती सड़कें बनेगी और सौंदर्यीकरण होगा।आज मंत्री मोहन ने पौरपति की उपस्थिति में सोलर लाइट लगाने का शुभारंभ किया।उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर 21सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा ताकि रात मे गुजरने वाले लोगों को असुविधा न हो।पौरपति अरुप दत्त ने कहा कि जल्द ही शहरवासियों की समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू की जाएगी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें