पूजा माहेश्वरी
सलून के पहले ग्राहक विशाल अग्रवाल (बुधिया) का ग्रमजोशी से स्वागत
नगांव । शहर के हैबरगांव ,धिंग रोड क्षेत्र स्थित श्रीजानकी कुंज नामक बिल्डिंग के प्रथम तल में एथेनियन के आकर्षक सलून का शुभारंभ गत दिनों हुआ । इस सलून के शुभारंभ मौके पर नगांव सदर विधायक रुपक शर्मा , असमिया फिल्म की जानी-मानी अभिनेत्री वर्षा रानी विषया , नगांव गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहमी , समाज सेविका नवनीता शर्मा , प्रतिष्ठित व्यवसाई दिगंत बरुआ ,एथेनियन के संस्थापक जगवीर सिंह एथेनियन सलून की स्वत्ताधिकारी पूरवी देवी , सलून प्रमुख पंकज बेजबरुआ , युवा व्यवसाई मनीष माहेश्वरी सहित काफी संख्या में सलून से जुड़े लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । उक्त सलून का उद्घाटन नगांव सदर विधायक रुपक शर्मा व अभिनेत्री वर्षा रानी विषया ने किया और केक काटकर खुशियां मनाई । बाद में सलून परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया । सबसे पहले अतिथियों को मंचासीन करवाने के बाद दीप प्रज्ज्वलित किया गया । सभी अतिथियों का फुलाम गमोछा व जापी से स्वागत किया गया । सभा का संचालन अयुषमी गोस्वामी और रागिनी शर्मा ने बारी बारी से किया । विधायक रुपक शर्मा ने एथेनियन के नगांव शहर में खोलें जाने के लिए सलून की स्वत्ताधिकारी पूरवी देवी को धन्यवाद व शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि नगांव में इस तरह का आकर्षक सलून की कमी थी जो अब दूर हो गई है । अपने सौंदर्य निखार के लिए लोगों को अब तेजपुर या गुवाहाटी जाने की आवश्यकता नहीं होगी । अभिनेत्री वर्षा रानी विषया ने कहा कि एथेनियन सलून के खुल जाने से नगांव जिले और आसपास अंचल के लोगों को सौंदर्य के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा । खासकर महिलाएं खुब फायदे में रहेगी । उन्हें सजने संवरने के लिए अन्य शहर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी । शादी विवाह के लिए दुल्हा दुल्हन को सजने संवरने लिए एक अच्छे ब्यूटीशियन की जरूरत पड़ती है जिसकी कमी नगांव में थी । अब वो कमी दूर हो गई है । गुरुद्वारा प्रबंधक समिति नगांव के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहमी ने भी वक्तव्य देते हुए सलून के उन्नति की कामना की ।एथेनियन के संस्थापक जगवीर सिंह ने सलून की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी । सलून की स्वत्ताधिकारी पूरवी देवी ने सहयोग का आह्वान किया और सलून के प्रमुख पंकज बेजबरुआ ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए किस तरह सलून खोलने की योजना बनी उस पर प्रकाश डाला । सलून फुल एयरकंडीशन युक्त है और वो सभी सुविधाएं उपलब्ध है जो एक ग्राहक को चाहिए । सलून का इंटीरियर और सजावट अति उत्तम है । जिसमें एक साथ 15 लोगो को सेवा प्रदान की जाएगी । उक्त सैलून में स्मूथनिंग , फेशियल ,,ब्राइडल मेकअप ,हेयर कटिंग ,हेयर कलर , मेंहदी , पैडिक्योर , मेनीक्योर , बाडी स्क्राफ , लेडिज टू लेडिज मसाज , सहित कई अन्य सेवाएं भी उपलब्ध है । लेडिज की स्किन और हेयर के लिए विशेष सुविधाएं हैं ।इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए अग्रीम बुकिंग की सुविधा रहेगी ।जिसे आनलाइन भी किया जा सकता है । सलून की स्वत्ताधिकारी पूरवी देवी ने बताया कि उनके सलून में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के सौंदर्य प्रसाधन का प्रयोग किया जायेगा । ग्राहकों की त्वचा व हेयर के अनुसार उन्हें सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड उपयोग करने की सलाह दी जाएगी । स्थानीय कारीगरों के अतिरिक्त पश्चिम बंगाल , दिल्ली , बंगलुरू आदि स्थानों से ब्यूटीशियन व कारीगर इस सलून में ग्राहकों की सेवा के लिए बुलाएं गये है । जिससे की ग्राहकों को बेहतर सेवा दी जा सके । सलून के प्रमुख पंकज बेजबरुआ ने बताया कि यहां मैक अप एंड हेयर एकडमी की व्यवस्था भी है । इच्छुक प्रार्थी संपर्क कर इस सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं । सलून के शुभारंभ के बाद पहले ग्राहक बनें युवा व्यवसाई विशाल अग्रवाल (बुधिया ) ।जिनका फुलाम गमोछा व जापी पहना कर सलून में ग्रमजोशी से स्वागत किया गया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें