लखीमपुर में 600 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में 600 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

द हंस फाउंडेशन का सराहनीय कदम

संपन्न हुआ 600 जोड़ों का सामूहिक विवाह

लखीमपुर के त्याग क्षेत्र में लखीमपुर जिला विवाह संस्कार समिति के तत्वाधान में हरियाणा के द हंस फाउंडेशन के सहयोग से 600 जोड़े दांपत्य का सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न हुआ। आज यहां विवाह संस्कार हवन तथा नाम कीर्तन दोनों विधियों से कराया गया । जिन जोड़ों को हवन के द्वारा विवाह संस्कार स्वीकार्य था उनका विवाह हवन यज्ञ द्वारा  और जिन जोड़े को नाम कीर्तन के द्वारा विवाह संस्कार मान्य था उनका विवाह नाम कीर्तन के द्वारा कराया गया । आज के इस सामूहिक विवाह संस्कार में श्री श्रीमहारा कुमुठा सत्र के स्त्राधिकारी श्री भोला देव गोस्वामी ,श्री श्रीधुवाहाट वेलगुड़ी सत्र के स्त्राधिकारी मुनीन्द्र देव गोस्वामी , एस शरण भागवती समाज होजाई ,असम के श्री शंकर ज्योति दास , श्री श्रीसंगिनी सत्र बिहपुरिया के स्त्राधिकारी श्री योगेंद्र लगाशू , लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सत्तावन तथा लखीमपुर पुलिस अधीक्षक वेदांता माधव राजखोवा के अलावे जिला व पुलिस प्रशासन के कई आला अधिकारी गण उपस्थित थे। हरियाणा के द हंस फाउंडेशन के भोलेजी महाराज तथा माता मंगलाजी अपनी अस्वस्थता के कारण इस विवाह समारोह में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत  उपस्थित नहीं हो पाए ।इसी कारण उनका प्रतिनिधित्व करते हुए आज के इस  सामुहिक विवाह समारोह में द हंस फाउंडेशन के दिल्ली कल्चर सेंटर के सेक्शन हेड विकास शर्मा तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दिनेश रावत उपस्थित रहे । 

600 जोड़ों का एक साथ विवाह का दृश्य अत्यंत ही रमणीय और शोभनीय रहा। ऐसा सुहावना दृश्य शायद हीं कभी कहीं देखने को मिले। प्रत्येक जोड़े को द हंस फाउंडेशन के तरफ से कपड़े से भरा एक सूटकेस,  एक नव विवाहित दांपत्य जीवन को उसके घर में काम आने वाले सारे बर्तन, दुल्हन और दूल्हे के लिए शादी के कपड़े का जोड़ा, सिंगार का सामान, कंबल, तकिया ,मच्छरदानी आदि सभी सामग्री उपहार स्वरूप दिए गए । अर्थात शादी के बाद नव  दांपत्य जोड़े को अपनी गृहस्थी बसाने में जिन जिन चीजों की आवश्यकता होती है वे सारी चीजें उपहार स्वरूप द हंस फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक जोड़े को दी गई। आज के इस सामूहिक विवाह  को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। 
उल्लेखनीय है कि आज के इस सामूहिक विवाह संस्कार का सारा खर्च द हंस फाउंडेशन द्वारा उठाया गया है । लखीमपुर में होने वाले इस विवाह संस्कार समारोह के सूत्रधार  प्रदीपनजी हैं। प्रदीपनजी सीमांत चेतना मंच के राष्ट्रीय सह  संयोजक भी हैं। द हंस फाउंडेशन द्वारा संपन्न होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए एक लखीमपुर जिला विवाह संस्कार समिति का गठन किया गया था। यह समिति अपने देखरेख में समुचित आयोजन की व्यवस्था कर रही थी। आज के इस सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन पर लखीमपुर विवाह संस्कार समिति के अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार झा ,सचिव भवबरगोहाई , तपन बेजबरुआ,  लाचित दास, आदित्य शर्माबरूवा तथा विकास प्रसाद के ब्यवस्था मूलक कार्यों की आम जनता ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।
  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें