पूप्रदि जैन महिला संगठन ने वरिष्ठ महिला लाडा देवी का अभिनंदन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूप्रदि जैन महिला संगठन ने वरिष्ठ महिला लाडा देवी का अभिनंदन किया

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन ने वरिष्ठ मातेश्वरी अभिनंदन समारोह के अंतर्गत 85 वर्षीय लाडा देवी सरावगी का उनके निवास स्थान सरावगी सदन में अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन की वरिष्ठ सदस्या किरण देवी पहाड़िया ने उनको तिलक लगाया व सुधा काला, शशि बड़जात्या वीणा बगड़ा, उर्मिला गंगवाल, इंदु गंगवाल, कुसुम बड़जात्या  इंदिरा छाबड़ा ने माला, फुलाम गमछा, जापी, सुखा मेवा द्वारा उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय अध्यक्ष फूल माला पाटनी ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अपने से बड़ों का सम्मान करना है। जिन्हें हम बुजुर्ग कहते हैं, वे हमारे जीवन के कल्पतरु हैं। उनकी झूरियो में अनुभव का साथ है।




कार्यक्रम संयोजिका रूपा रारा ने वरिष्ठ सदस्य लाडा देवी के गुणों का अवलोकन करते हुए उन्हे मिलनसार, लगनशील,धार्मिक, सरल स्वभावी, मृदुभाषी आदि उपाधि से अलंकृत किया। ललिता बाकलीवाल, रत्नमाला पाटनी, वीणा पाटनी, मंजू झंझरी, सुमित्रा  जैन ने  जिनवाणी भेंट की। कौशल्या देवी छाबड़ा ने प्रशस्ति पत्र पढ़कर सुनाया एवं बबीता सेठी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संगठन के सभी सदस्याओं ने लाडा देवी को साड़ी उढाई। कार्यक्रम को शुरू से अंत तक सुमन कासलीवाल ने अपनी सुरीली आवाज से स्वागत गीत व अन्य लोक गीत गाकर यादगार बना दिया। लाडा देवी के पुत्र दिगंबर जैन पंचायत के मंत्री वीरेंद्र सरावगी व पुत्रवधू वीणा सरावगी ने इस कार्य के लिए महिला संगठन का आभार प्रकट किया। संगठन ने लाडा देवी को धर्म परायण श्रेष्ठ नारी उपाधि से भी अलंकृत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें