होजाई जिला के 951 विद्यालयों में गुणोत्सव प्रारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई जिला के 951 विद्यालयों में गुणोत्सव प्रारंभ

निखिल कुमार मुन्दड़ा 

होजाई। जिला के 951 विद्यालयों में बुधावार से गुणोत्सव प्रारंभ हुआ जो की 6 अगस्त 2022 तक चलेगा । उल्लेखयोग्य है कि गुणोत्सव का आयोजन 23 मई 2022 से 26 मई 2022 तक होना था पर जिला में आई बाढ़ के चलते जिला के ज्यादातर विद्यालय बाढ़ , से प्रभावित थे जिसके चलते गुणोत्सव स्थागित कर दिया गया । वर्तमान में परिस्थिति  ठीक हो गई जिसको देखते हुए होजाई जिला शिक्षा विभाग के निर्देश से गुणोत्सव का आयोजन प्रारंभ हुआ । गुणोत्सव के दौरान प्राथमिक 750 , माध्यमिक 123 व सेकेंडरी विद्यालय 72 के कुल 1,39567 छात्र - छात्राओं सम्मिलीत होगें । 3 अगस्त 2022 से प्रारंभ में पहले दिन खुद से अनुशरण करना व 4 अगस्त से 6 अगस्त तक बाहरी मूल्यांकन के साथ गुणोत्सव होगा । आज जिला उपायुक्त अनुपम चौधरी एक शिक्षक के रूप में लंका के अनदता चक्रवाती मध्य अंग्रेजी विद्यालय में उपस्थित होकर छात्र- छात्राओं से शिक्षा संबंधित अनेक प्रश्न किया । वहीं जिला पुलिस अधिक्षक बरुण पुरकायस्त शिक्षक के रूप में शंकरदेव नगर स्थित शंकरबस्ति प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित हुये ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें