डिब्रूगढ़ के अपेक्षा हॉस्पिटल में मिली जन्मजात अंधी बच्ची को रौशनी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ के अपेक्षा हॉस्पिटल में मिली जन्मजात अंधी बच्ची को रौशनी

ज्योति खाखोलिया

जन्मजात आंखों की बीमारी का सफल ऑपरेशन, माता पिता के चेहरे पर छलकी हंसी

डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ के जालाननगर , एएमसी रोड स्थित नवनिर्मित मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अपेक्षा में कल एक छह वर्षीय बच्ची को जन्मजात अंधेपन से मुक्ति मिली।जिले के खोवांग के पास के एक गांव की रहने वाली कस्तूरीका चेतिया नाम की छह वर्षीय नन्ही बच्ची ,जो जन्मजात आंखों की बीमारी से ग्रसित थी। उसे दोनों आंखों से कुछ भी दिखाई नही देता था। उसके माता पिता अपनी लाडली बेटी की इस बीमारी से काफी दुःखी थे। उन्होंने अपनी बेटी के इलाज के लिये क्या क्या नही किया ,मंदिर में भगवान से मन्नत मांगी ,बहुत सारे चिकित्सकों से मिले ,मगर अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं के अभाव के चलते उन्हें निराशा ही हाथ लगी। हाल ही में उस बच्ची के माता पिता डिब्रूगढ़ के अपेक्षा हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अरुंधति तामूली से मिले ,और डॉक्टर को अपनी बेटी की परेशानी से अवगत कराया।डॉक्टर ने उन्हें उनकी बेटी का इलाज पूरी तरह से हो जाने की बात कही और डॉक्टर द्वारा उस बच्ची की एक आंख का ऑपरेशन किया गया ,जो पूर्णतया सफल रहा। ज्ञात हो कि अपेक्षा हॉस्पिटल का नवनिर्मित नेत्र रोग विभाग अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है ,यंहा जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है ,वो सम्भवतः ऊपरी असम में पहली बार किसी अस्पताल में उपलब्ध हुई है। जिससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा और उन्हें इलाज के लिये दूर कंही जाने की आवश्यकता नही होगी।कस्तूरीका नाम की यह नन्ही बच्ची अब अपनी एक आंख से सब कुछ अच्छी तरह से देख सकती है।ऑपरेशन के बाद पहले दिन ही उसने डॉक्टर चैम्बर में आंखों की जांच के लिये अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों और नम्बरों को भी काफी हद तक सही पढ़कर सुनाया। और बहुत जल्द ही उसकी दूसरी आंख का भी ऑपरेशन होने वाला है ,उसके बाद वो अपनी सामान्य जिंदगी खुशी से जी पाएगी।अपनी बेटी की आंख का सफल ऑपरेशन होने पर उसके माता पिता की खुशियों का ठिकाना नही रहा ,उन्होंने चिकित्सक ,उनकी टीम एवं अस्पताल प्रबंधन के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें