गुवाहाटी। सनातन धर्म प्रचार समिति और विप्र फाउंडेशन असम के सौजन्य से छत्रीबाडी स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में महाशिव महानंदी महोत्सव आयोजन के साथ भोलेनाथ का अभिषेक और भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर भागवताचार्य ज्योतिष पंडित नंदू जाजड़ा ने महागणपति एवं महालक्ष्मी पूजन के पश्चात शिव अभिषेक कराया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति रतन शर्मा के साथ सह यजमान अरुण शर्मा गोवला,कन्हैयालाल पीपलवा, अनिल शर्मा रिणवा ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर मुख्य यजमान रतन शर्मा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार है। भगवान विष्णु सारे विश्व के पूज्य है अतः यह सिर्फ एक समुदाय के भगवान न होकर संपूर्ण मानव जाति के भगवान हैं। आज से इस ब्राहमण भवन का नाम बदलकर परशुराम सेवा सदन रख दिया गया है। ताकि सभी के मन में इस सेवा सदन के प्रति आस्था बनी रहे।रतन शर्मा ने आगे कहा कि अरुणाचल में स्थित परशुराम कुंड की कायाकल्प करते हुए विप्र फाउंडेशन ने सभी समाज व समुदाय से सहयोग लेते हुए 9 करोड की लागत से बनने वाली 51 फुट की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिसका कार्य आगामी मकर सक्रांति से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य है एवं आशा की जा रही है की मूर्ति का अनावरण करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित होंगे। इस अवसर पर असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोर्दोलोई के पुत्र बोलीन बोर्दोलोई ने भी अभिषेक में अंश ग्रहण करते हुए परशुराम कुंड की उन्नति के लिए आर्थिक अनुदान राशि प्रदान की। इसके अलावा पार्षद प्रमोद स्वामी, हिंदी भाषी समन्वय समिति के चेयरमैन जुगल किशोर पांडेय ,कांग्रेस प्रवक्ता गौरव सोमानी के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस आयोजन में विप्र फाउंडेशन महिला समिति, विप्र युवा पूर्वोत्तर, हिंदी भाषी ब्राह्मण समाज, पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद, अखिल गौड विप्र समाज,पारीक सभा, गुवाहाटी खांडल विप्र परिषद, खांडल विप्र संगठन, युवा भारती, ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट ने भी अपना सहयोग दिया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
!->
श्री महाशिव महानंदी महोत्सव एवं भगवान परशुराम मूर्ति स्थापना समारोह संपन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें