विश्व स्तनपान सप्ताह पर रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी आइकन्स ने माताओं एक बेहतरीन उपहार दिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विश्व स्तनपान सप्ताह पर रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी आइकन्स ने माताओं एक बेहतरीन उपहार दिया

गुवाहाटी। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी आइकन्स ने गुवाहाटी रेल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर स्तनपान कक्ष (ब्रेस्ट फीडिंग कियोस्क) स्थापित कर माताओं को एक बेहतरीन उपहार दिया है। शिशु के साथ यात्रा करने वाली माताओं के लिए यह काफी लाभदायक होगा। इससे माताएं  गोपनीयता और गरिमा के साथ अपने शिशु को स्तनपान करा सकेंगी। मनोहर डिजाइन वाले कियोस्क में स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्तनपान के फायदों के बारे में संदेश  लिखे गए हैं।
पूर्वोत्तर सीमा रेल के एडीआरएम जेपी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में गत शनिवार को स्तनपान कक्ष का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ सम्मानित अतिथि असमिया फिल्मों की अभिनेत्री निशिता गोस्वामी के अलावा रेल भर्ती बोर्ड के चेयरमैन सुगतो लाहिरी, पूसी रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  सब्यसाची डे, रोटरी क्लब के एसिसटेंट गवर्नर पवन गोलछा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जेपी सिंह ने रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3240 के नए चैप्टर रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी आइकन्स के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल्द ही कामाख्या रेल स्टेशन पर ऐसा ही स्तनपान कक्ष स्थापित किया जाएगा। सम्मानित अतिथि निशिता गोस्वामी ने सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे स्पनपान केंद्रों की आवश्यकता पर बल दिया।
परियोजना अध्यक्ष डॉ. पार्थ प्रतीम बोरा ने विश्व स्तनपान दिवस तथा स्तनपान के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। क्लब के सलाहकार और उपाध्यक्ष रुद्रजीत लश्कर ने रोटरी क्लब तथा रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी आइकन्स के बारे में बताया, जबकि सर्विस प्रोजेक्ट चेयर सुधा लश्कर ने रेल स्टेशन में स्तनपान कक्ष स्थापित करने की आवश्यकता के बारे में बताया। क्लब सचिव दीपांजन दासगुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें