दयानंद सिंह
मोरानहाट। असम सरकार ने 21 अगस्त को ग्रेड तीन और चार के पद के लिए आयोजित परीक्षा के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की थी।आज की परीक्षा के लिए चराईदेव जिला अंतर्गत मोरान मे मोरान कालेज एवं मोरान हायर सेकंडरी स्कूल दो केंद्र स्थापित किया गया था।सुबह से ही माहमारा राजस्व चक्राधिकारी इंडिका गोगोई स्वयं मोरान कालेज केंद्र पर निगरानी कर रही थी तथा उम्मीदवारों की समस्या को गंभीरता से हल कर रही थी।दोनों केन्द्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई।इंटरनेट बंद होने से भले ही आम जनता को तकलीफ हुई हो ,मगर शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित करना एक चुनौती है जिसे सरकार ने पूरा किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें