पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन ने बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन ने बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम किया

 



गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन ने अपने स्थाई कार्यक्रम बुजुर्ग हमारी धरोहर की सम्मान की कड़ी में 86 वर्षीय है तनसुखरा सेठी एवं 82 वर्षीय सोहनी देवी सेठी का अभिनंदन किया। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष फूलमाला पाटनी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों का आदर व अभिनंदन करना है। क्योंकि वरिष्ठ जनों का साथ किस्मत वालों को ही मिलता है।उनकी बातों की कभी अवहेलना नहीं करनी चाहिए एवं हमेशा उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।वरिष्ठ सदस्या प्रकाश देवी सेठी एवं सुलोचना पहाड़िया ने टीका, माला से बुजुर्ग दंपति का सम्मान किया। किरण पहाड़िया ने प्रशस्ति पत्र पढ़कर सुनाया ।रेखा बडजात्या, इंदु गंगवाल, शशि बड़जात्या, किरण काला ने जापी, गमछा, दुपट्टा,शाल से उनका सम्मान किया। मंजू छाबड़ा ,नीलम सबलावत व सुनीता अजमेरा ने जिनवाणी भेंट की।  मंजू सरावगी, अलका पाटनी, संगीता पहाड़िया ने साड़ी उढाकर एवं सूखे मेवे देकर उनका अभिनंदन किया। मंत्री बबीता सेठी ने बुजुर्ग दंपत्ति के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम संयोजिका रूपा रारा ने सभी सहयोगकर्ता सदस्याओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। वरिष्ठ युगल दंपति ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए महिला संगठन के इस कार्यक्रम की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें