अरुणा अग्रवाल
भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारों से हुआ रंगिया शहर गुंजायमान
देश की आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ के मौके पर आयोजित हो रहे आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। रंगिया शहर मे रविवार को छोटे-छोटे बच्चों ने अपना देश के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। सभी बच्चों ने अपने-अपने हातों में देश की शान तिरंगा ध्वज को लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारों से रंगिया शहर की हर गलियों को गुंजायमान किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा को लोगों तक पहुँचाते हुये सभी से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से अपील की। कार्यक्रम में 6 वर्ष की उम्र से लेकर 11 वर्ष की उम्र के बच्चों ने भाग लिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें