राष्ट्रीय खेल दिवस पर मारवाडी युवा मंच, होजाई ने निकाली साईकिल रैली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मारवाडी युवा मंच, होजाई ने निकाली साईकिल रैली

निखिल कुमार मुन्दड़ा 

होजाई। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने देशव्यापी अभियान के तहत् मारवाड़ी युवा साईक्लोथॉन -२०२२ का आयोजन किया । इसी कड़ी में मारवाड़ी युवा मंच , होजाई , शाखा ने प्रातः 6 बजे शहर में एक साईकिल रैली के माध्यम से इससे होने वाले फायदो से लोगों में जागरूकता का संदेश दिया । शहर के नेताजी प्वाईट से प्रारंभ होने वाली साईकिल रैली में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे होजाई जिला खेल संस्था के सचिव कमल दत्त , स्काईलार्क इंग्लिस स्कूल के प्रिंसियल - सुमित दत्त , डॉ हिम्मत सिंह राठौर , मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष रमेश मुंदडा , मारवाड़ी पंचायत के सचिव सुमिन भीमसदिया , ललित बोड़ा,अशोक केजरीवाल सहित कई विशिष्ठ जन उपस्थित थे । इस अवसर पर मारवाडी युवा मंच के अध्यक्ष - नवीन अगरवाल ( भीमसरिया ) ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर देशव्यापी साइक्लोथॉन का आयोजन हो रहा है । राष्ट्रीय खेल दिवस को चिन्हित करने के साथ साईकिल चलाने से होने वाले फायदों से लोगों में जागरूकता लाना है । तत्पश्चात मुख्य अतिथि कमल दत्त , डा राठौर , प्रिंसियल सुमित दत्त, रमेश मुंदडा , सुनील भीमसरिया व ललित बोड़ा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साईकिल रैली में अंश ग्रहण करने आये युवाओं को शुभकामना देते हुये साईकिल चलाने स होने वाले फायदों पर विस्तार से प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि ने कहा कि साईकिल चलाने से पर्यावरणा संरक्षण का संदेश जाता है । स्वास्थ्य के लिये साईकिल चलाना बहुत ही फायदेमंद है ।
साईकिल चलाने से हृदय स्वस्थ रहता है । मोटापा , क्लोरी , मधुमेह , मांसपेशियों की तकलिक को साईकिल चलाने से बहुत फायदा होता है ।  इसके बाद मुख्य अतिथि ने साईकिल रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना किया जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए 10 कि.मि. की यात्रा कर लक्ष्मीनारायण मंदिर में समापन हुआ ।  मंच अध्यक्ष नवीन अगरवाल व आशीष अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी युवाओं व होजाई वासियों को धन्यवाद दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें