जगतगुरु श्रीमंत शंकरदेव की 454वीं पुण्यतिथि सोमवार को पूरे राज्य में मनायी गयी राज्य के विभिन्न सत्र (मठ), नामघरों के साथ-साथ श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि के मौके पर रंगिया के मिलनपुर स्थित भाजपा के उत्तर कामरूप जिला कार्यालय में भी नाम-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय में आज सुबह से ही आध्यात्मिक वातावरण रहा। जिलाध्यक्ष सुबल पाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही भाजपा कार्यालय में वैष्णव भक्त द्वारा भागवत पाठ के साथ हरि नाम का उच्चारण किया गया और गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा उत्तर कामरूप जिला समिति के अध्यक्ष सुबल पाल के साथ भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य गोपाल काकोती, भाजपा उत्तर कामरूप जिला समिति के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष के अलावा पांडुरी जिला परिषद के सदस्य लिटन कलिता, भाजपा रंगिया नगर मंडल की अध्यक्ष दीप्ति लहकर, भाजपा रंगिया ब्लॉक मंडल के मुख्य सचिव नवजीत डेका, रंगिया पौरसभा के पार्षदों सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।
!->
Home
Unlabelled
रंगिया: श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में भागवत पाठ का आयोजन
रंगिया: श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में भागवत पाठ का आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें