रंगिया में उपस्थित हुए विश्व बैंक के उपाध्यक्ष और कई वरिष्ठ अधिकारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में उपस्थित हुए विश्व बैंक के उपाध्यक्ष और कई वरिष्ठ अधिकारी

अरुणा अग्रवाल

रंगिया के बरदल में सोमवार को विश्व बैंक के उपाध्यक्ष मार्टिन रेजर, कंट्री डायरेक्टर डॉ. ऑगस्टे टोन, विश्व बैंक के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. एंड्रयू सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर 'उत्तरन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड' का दौरा किया। उत्तरन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड अपार्ट योजना के तहत विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित एक कंपनी है। इस कंपनी के लगभग 1000 लाभार्थियों के अथक प्रयासों से फार्म में विभिन्न प्रजातियों की मछली का उत्पादन के अलावा कचू खार, नींबू  और सूखी मछली और विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। वहीं विश्व बैंक सहित विभिन्न अधिकारियों ने आज इस कंपनी के कामकाज का जायजा लिया। इस मौके पर अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में किसी भी समय यहां मछली पालक किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली मछली मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस कम्पनी में आसपास के आठ गाँवो के किसानों की कुल 17 टीमें जिसमें 936 स्थानीय मछली पालक शामिल है जोकि 316 हेक्टर भुमि पर फैला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें