वित्तीय जागरूकता पर पारीक महिला परिषद की कार्यशाला आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वित्तीय जागरूकता पर पारीक महिला परिषद की कार्यशाला आयोजित



गुवाहाटी। सेपीइन्ट इन्वेस्टमेंट हाऊस एव पारीक महिला परिषद, गुवाहाटी के सयुंक्त तत्वावधान मे वित्तीय  जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला मे सेपीइन्ट इन्वेस्टमेंट हाऊस की ब्रांड एम्बेसडर रेहा अचंतानी के साथ संस्थान की ओर से बबीता सिंह, दीपशिखा रिंगानिया, स्नेहा कोचर भी उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ पारीक महिला परिषद की अध्यक्ष विनिता पारीक ने करते हुए कार्यशाला   के आयोजन के उद्देश्य की व्याख्या की । मुख्य वक्ता नेहा शर्मा ने उपस्थित महिलावर्ग को सरल भाषा मे  वित्तीय जागरूकता के महत्व को समझाते हुए  विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ-साथ उपयोगी सुझाव भी दिये।कार्यक्रम मे मारवाङी युवा मंच की कामाख्या शाखा की अध्यक्षा प्रेमलता सिंघानिया के नेतृत्व मे मे शाखा की अन्य सदस्याए भी उपस्थित थी । पारीक महिला परिषद की सचिव निशा पारीक ने जानकारी देते हुए बताया की शीघ्र ही पारीक महिला परिषद द्वारा ऐसे जागरूकता वाले कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर और आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें