निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। मधेशिया वैश्य समाज होजाई द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम होटल अशोक के सभागार में आयोजित हुआ। जन्मोत्सव में जिला के अलावा कार्बीआंगलोंग के खेरनी आदी अंचल से आये स्वजातीय लोगों व भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित हुऐ। पूजा अपने निधारित समय पर प्रारंभ हुई जिसमें यजमान विनोद कुमार गुप्ता सपत्नी पुजा करवाई, पूजा के दौरान भक्तों का उत्साह काफी था। इस के पश्चात प्रसाद के साथ- साथ प्रतिभोज का आयोजन किया। इस संवाददाता से बात करते हुए विनोद कुमार गुप्ता ने कहा की भाद्र महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद का शनिवार का दिन कुल देवता को समर्पित है इसलिए हम मधेशिया वैश्य समाज हमारे कुल देवता गणिनाथ गोविन्द का पूजन कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आने वाले शनिवार को आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा बाबा गणिनाथ भगवान शिव के अंश हैं और उनका लालन-पालन एक मध्यदेशीय वैश्य परिवार में हुआ था। गुप्ता कहते हैं बाबा गणिनाथ की पूजा अर्चना मन से करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी समाज बन्धुऔं का पुर्ण सहयोग रहा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें