गुवाहाटी। देश भर के साथ ही मारवाड़ी युवा मंच की जननी गुवाहाटी शाखा ने भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पे देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया तथा स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण गुवाहाटी की सभी नौ शाखाओ के साथ मिल के हर्षोल्लास के साथ पालन किया। ध्वजरोहण के पश्चात फ्रेंड्स क्लब के साथ फिर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा हर वर्ष की भाती इस अवसर पर भी जीएमसीब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल ६८ यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर आशीष जैन, नवीन मालू एवं रवि जैन के संयोजकत्व में फैंसी बाजार चौराहे पर बड़े ही आकर्षक ढंग से एक विशाल पंडाल बनाया गया था, जिसमें लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम में गुवाहाटी स्थित मंच की सभी नौ शाखाओं के पदाधिकारियों ने अंश ग्रहण किया। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शौर्य चक्र, व सेना मेडल से सम्मानित कर्नल अजय कुशवाह एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-ई) महेंद्र नाहर उपस्थित थे। आमंत्रित अतिथियों को फूलाम गामोछा से स्वागत किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों व सभी शाखाओं के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम शाखाध्यक्ष सूरज जैन ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनसमुदाय को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी का स्वागत किया। श्री महेंद्र नाहर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह एक साथ मिलकर आयोजित करने के लिए सभी शाखाओं को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल अजय कुशवाह ने अपने संबोधन में मंच को स्वतंत्रता दिवस का धूमधाम से आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल ने देश कोस्वतंत्र कराने में शहीद हुए वीरों को याद किया। इससे पूर्व गत १४ अगस्त को एक शाम देश के नाम शहीदों को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वंत्रता संग्राम में अपने जान की कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं देशभक्ति मूलक गीत एवं नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखामंत्री विनय कांकरिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। यह जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी आकाश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें