सुचित्रा छाजेड़ की संगठन यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सुचित्रा छाजेड़ की संगठन यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न


दिनांक 8 एवं 9 अगस्त को पूर्वांचल प्रभारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुचित्रा छाजेड़ अपने सहयोगी बहने श्रीमती मीरा सुराना एवं श्रीमती बबिता लूणावत के साथ बरपेटा रोड, बोंगाईगांव, बोंगाईगांव दक्षिण, कोकराझार, बिलासीपरा, धुबड़ी एवं गौरीपुर की संगठन यात्रा संपन्न की।तीन क्षेत्रों में श्रीमती सुनीता गुजरानी का सहयोग भी मिला।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की चार प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी क्षेत्रो के मंडल के रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। सभी क्षेत्रो में गणवेश की उपयोगिता, अधिवेशन में सहभागिता, नारीलोक में दिए गए कार्यों को संपादित करने के लिए प्रेरित किया गया। केंद्र द्वारा नए रजिस्टर को कैसे मेंटेन करना है बताया गया। संगठन यात्रा में मंडल की बहनों की क्रियाविधि की जानकारी ली गई। मंडल की बहनों को  दिया गया। इस तरह सभी क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करते हुए एक सफल संगठन यात्रा का लक्ष्य पूर्ण हुआ।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें