जापिया एफ सी अगले राउंड में पहुंचा
रंगिया जिला खेल संस्था के सौजन्य से रंगिया महाविद्यालय खेल मैदान में चल रहे 'बी' डिवीजन फुटबॉल लीग में आज आयोजित खेल में जापिया फुटबॉल क्लब ने बोरम्बोई फुटबॉल अकादमी को 1-0 गोल से हराकर पराजित किया । जापिया टीम के 11 नंबर की जर्सी पहने ईजाज अहमद ने विजयी गोल किया। इस रोमांचक मुकाबले में बोरम्बोई फुटबॉल टीम ने गोल को निपटाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकाम रही। मैच का संचालन रेफरी निपोन मेधी, बाहरुल इस्लाम, दीपक कलिता और पहरेद अली अहमद ने किया। अगले खेल में पूब बारांघाटी फुटबॉल क्लब अलंबार एफसी के खिलाफ खेलेगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें