राजू श्रीवास्‍तव को ब्रेन डेड घोषित किया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राजू श्रीवास्‍तव को ब्रेन डेड घोषित किया गया


कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर एक दुखभरी खबर आई है। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। राजू श्रीवास्तव को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया है और उनका हार्ट भी सही से काम नहीं कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव के परिवार को जवाब दे दिया है। बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव के सिर के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन न पहुंचने की वजह से वह काला पड़ रहा है।


राजू श्रीवास्तव के अडवाइजर अजित सक्सेना ने भी कहा कि कॉमेडियन के ब्रेन लगभग डेड कंडिशन में है और साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हैं। हालांकि, बताया यह भी गया है कि राजू श्रीवास्तव के शरीर का निचला हिस्सा काम कर रहा था। इसी वजह से उन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा हुआ था। डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे थे कि ऑक्सीजन राजू श्रीवास्तव के दिमाग के पूरे हिस्से में पहुंचे। पर हालत में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें