पूजा माहेश्वरी
नगांव। भादव अमावस्या के उपलक्ष पर पोद्दार मादल भवाणी समिति, नगांव के तत्वावधान में शनिवार को देवचंद रमेश पोद्दार के निवास स्थान पर सुबह 11 बजे से दादी जी का मंगल पाठ महिलाओं द्वारा किया गया । मंगल पाठ में दादी जी के जन्म से लेकर सती होने तक की संपुर्ण चरीत्र का बखान किया गया है । सांय ७ बजे से भजन कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें सर्व प्रथम पवन शर्मा ने बाबा श्रीगणेश का आह्वान करते हुए गणेश वंदना से भजन कार्यक्रम की शुरूआत की । संजय पोद्दार ने शनदार भजनों की प्रस्तुति दी जिससे कार्यक्रम दादीमय हो गया और भक्तगण झुम उढे । बाद में अजीत माहेश्वरी व पवन आलमपुरिया की जुगलबंदी में गाया गया हनुमान जी के भजन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । इस समय भजन के दौरान तालियां बजती रही और भक्तगण नाचते रहे । इस भजन के अजित माहेश्वरी ने बाबा रामदेव जी का वो पारंपरिक भजन गाय जिससे कीर्तन यादगार बन गया । बाद में धनेश शर्मा, चाहत पोद्दार ने भी दादी चरणों में हाजरी लगाई तथा सभी दादी भक्तों ने नाचते गाते हुए दादी जी को फुलो का गजरा पहनाया एंव आरती के साथ समिति ने सभी भक्तों को धन्यवाद देते हुए प्रसाद वितरण किया । इधर शहर के शांतिपूर स्थित नंदलाल भारतीया के निवास पर श्री ढांढण शक्ति सत्संग समिति के तत्वावधान में भादव अमावस्या पर कीर्तन आयोजित किया गया । दादीजी की पूजा अर्चना के बाद ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और काफी संख्या में भक्तों ने उपस्थित दर्ज करवाते हुए हाजरी लगाईं । भजन कीर्तन के कार्यक्रम में यहां अरुण नागरका व पवन झंवर के अतिरिक्त अन्य स्थानीय गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झुमाए रखा । कार्यक्रम के मुख्य गायक अरुण नागरका व पवन झंवर ने ढांढण वाली दादीजी के पारंपरिक भजन प्रस्तुत किए । गजरा नृत्य के बाद दादीजी की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में ढांढण शक्ति सत्संग समिति , नगांव के प्रतिष्ठापक देवकीनंदन बजाज भी उपस्थित थे ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें