पूजा माहेश्वरी
अलग-अलग ग्यारह गजरो पर हुआ नृत्य
नगांव। शहर के ढाकापट्टी स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में शनिवार को भादव उत्सव का आयोजन श्री नारायणी सेवा समिती के तत्वावधान में बडे ही धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में दादी के चरणों में धोक लगाकर और पूजा अर्चना करने के लिये भक्तों का तांता लगा हुआ था । दादीजी की पूजा - अर्चना करने के पश्चात् ज्योति प्रज्ज्वलित की गई । सभी भक्त अपनी श्रद्धानुसार दादी को चुनड , सुहाग पिटारी व प्रसाद अर्पण कर आशीर्वाद ले रहे थे । पूजा अर्चना का यह क्रम दोपहर तक चलता रहा । बाद में दोपहर 2:30 बजे से संगीतमय मंगलपाठ का आयोजन किया गया । जिसमें मंगलपाठ वाचिका निर्मला आलमपुरिया ने अपनी सुमधुर वाणी से दादीजी के मंगलपाठ का वाचन किया और बीच-बीच में भजनों से भक्तों को झुमाए रखा । भादव अमावस्या के अवसर पर दादी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था । मंगलपाठ के दौरान दादीजी का जन्म के वृत्तांत को बडे ही धूमधाम से प्रस्तुत किया गया तथा जन्म की खुशियां मनाई गई । उपस्थित भक्तों ने नौ थाल बजाते हुए दादी जन्म की सूचना व बधाई दी । दादाजी के भक्तों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए दादीजी को चुनडी ओढाई । इस अवसर पर अंजलि अग्रवाल द्वारा की गयी कोरियोग्राफी के अंतर्गत कृष्ण रास लीला की प्रस्तुति काव्य बिहाणी तथा मयंक बिहाणी ने दी । गुड़िया श्रीवास्तव ने दादी नारायणी के रूप में भक्तों का मन मोह लिया । दादीजी के हाथों में मेहन्दी लगाकर , चुडा पहना कर , चुनडी ओढा कर सजाया गया । मंगलपाठ में गजरा उत्सव सभी भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रहा । युवतियों ने विभिन्न तरह के गजरे बना कर पहनाने की जैसे होड सी लग गई थी । उन्होंने सिन्दूर , मेहन्दी , काजल , बिन्दी , कंगन , नथली , झुमके , दर्पण , कंघी , मोली , लटकन , क्लीप , क्रीम , चाॅकलेट , मेवा , पान , रूपये व फूलों व अन्य प्रकार के गजरे दादी को नाचते - गाते हुए पहनाये । निर्मला आलमपुरिया ने मंगलपाठ के बीच - बीच में भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को नाचने झुमने पर मजबूर कर दिया । इसी बीच भक्तों ने नाचते झुमते हुए दादी को निशान भी अर्पण किये । इस अवसर पर दादीजी को सवामणी का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया तथा समिती द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की ।कार्यक्रम को सफल बनाने में , सुलोचना तोदी , द्रोपदी शोभासरिया , लता शोभासरिया , , सर्वेश शोभासरिया , कुसुम आलमपुरिया , पुनम मोदी (तिताबर) , सुमन बजाज , रंजीता खेतावत , आशा बजाज , स्वाति तोदी , ज्योति मंगलुनिया , कविता शोभासरिया , विद्या चौधरी , किरण शोभासरिया , गुंजन शोभासरिया , मंजू गाडोदिया , निशा शोभासरिया , शिखा श्रीवास्तव , उर्वि दस्साणी , सहित सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा । होजाई , कोठियातुली ,चापरमुख के भक्तों ने भी मंगलपाठ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दादीजी का आशीर्वाद ग्रहण किया । श्री नारायणी सेवा समिती ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद दिया ।
--
Sent from Gmail Mobile







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें