होजाई: डॉ अर्द्धेंदू कुमार डे की याद में श्रद्धांजलि सभा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: डॉ अर्द्धेंदू कुमार डे की याद में श्रद्धांजलि सभा

निखिल कुमार मुन्दडा

होजाई। सर्व भारतीय बंग साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष व असम  सरकार के पूर्व मंत्री डॉ अर्द्धेंदू कुमार डे के निधन पर रविवार अपराह्न 4:00 बजे विभूति भूषण गेस्ट  हाउस के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। असम नागरिक मंच के सचिव व घनिष्ठ सहयोगी विजय चक्रवर्ती की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विशिष्ट समाजसेवी कमल देत, स्थानीय विधायक रामकृष्ण घोष, पूर्व विधायक डॉ आदित्य लांगतासा, रामकृष्ण सेवा आश्रम के अध्यक्ष रजत चक्रवर्ती और पौर सभा नेत्री चतुर्थी रानी विश्वास, होजाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीत सरकार सहित कई विशिष्ठजन उपस्थिति थे। सर्वप्रथम श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्ष व उपस्थित विशिष्ठजनो ने डाॅ डे की प़तिछवि के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की एवं 1 मिनट का मौन रखा। इसके पश्चात उनके चिकित्सक जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। दत्त ने कहा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के धनी, स्पष्टवादी, लोगो के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत रखते थे डॉ डे। वे होजाई वासियों  तक ही सीमित न थे। वे कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे। उनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएंगे ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करें। बालीका कॉलेज के संचालन समिति के अध्यक्ष सुशोभन सरकार ने अपने संबोधन में कहा डाॅ डे के यथक प्रयासों से बालीका महाविद्यालय की स्थापना हुई। वही सभा में उपस्थित सभी ने अपने संबोधन में कहा कि होजाई वासियीं  कभी  भी कोई काम के लिए डाॅ डे के पास गऐ वे उसका समाधान करते। इसी के चलते सभी लोग उन्हें आदर सम्मान के साथ देखते थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन होजाई बालिका महाविद्यालय के अध्यपक डॉ पीयूष नन्दी ने किया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें