मायुमं की कामाख्या शाखा ने विद्यालय में छात्रों के लिए बेंचे प्रदान की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं की कामाख्या शाखा ने विद्यालय में छात्रों के लिए बेंचे प्रदान की




गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच की कामाख्या शाखा ने शाखा द्वारा एक वर्ष के लिए गोद ली हुई स्कूल उल्लूबाड़ी बापूजी प्राथमिक विद्यालय में 10 जोड़ा बैंच प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिगंबर जैन महिला समिति की अध्यक्षा रत्नप्रभा सेठी, विशिष्ठ अतिथि के रुप में भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा गुवाहाटी की अध्यक्ष किरण काला उपस्थित थी। कामाख्या शाखाध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया ने बताया कि उल्लूबाड़ी स्थित उक्त स्कूल को  एक शाखा ने एक वर्ष के लिए गोद लेकर स्कूल की उन्नति के लिए विभिन्न कार्य करती आ रही है। उसी कड़ी में छात्रों को बैठने के लिए 10 जोड़े बेंच प्रदान की गई। इस कार्य में दिगंबर जैन महिला महासभा गुवाहाटी ने भी अपना योगदान दिया।इसके अलावा अनिता चौधरी ,रंगीया के गोपी सिंघानिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा का भी सक्रिय योगदान रहा।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका उषा अग्रवाल ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। इस अवसर पर बच्चों के बीच चॉकलेट, केक, चिप्स और खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। कामाख्या शाखा की आहार प्रदान समिति की संयोजिका सरला बजाज के अलावा कोषाध्यक्ष खुशबू वर्मा, नमिता दूधोरिया, गुलाब दूगड़ ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग दिया। भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा की सचिव रूपा रारा ,इंदिरा सेठी, और बबीता सेठी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया। कामाख्या शाखा की सचिव इंदु पारीक ने सभी सहयोगकर्ता अतिथियों ,दानदाताओं एवं सदस्याओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें