राज्यिक लोक अदालत की जगह 12 नवंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राज्यिक लोक अदालत की जगह 12 नवंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

रंगिया/ अमीनगांव। राज्यिक लोक अदालत और आगामी 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बीच कम समय के अंतर को देखते हुए आगामी 10 सितंबर को आयोजित होने वाली राज्यिक लोक अदालत की जगह आगामी 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी असम राज्यिक कानून सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने एक पत्र के माध्यम से जिला समूह के कानून सेवा प्राधिकारी ने अवगत कराया है। कामरूप जिला कानून सेवा प्राधिकारण के सचिव द्वारा बताया गया है कि उन गोचर देने वाले या पदकियाओं को जिसे पहले ही 10 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्यिक लोक अदालत में उपस्थित होने की सूचना मिल चुकी है, वे आगामी 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विषयों की निष्पादन के लिए उसी सूचना के आधार पर उपस्थित हो पाएंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें