रंगिया में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रमों के साथ आयोजित श्री श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का बीते 1 सितंबर को सफल समापन किया गया। वहीं समिति द्वारा आज संध्या गणपति जी की प्रतिमा का धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। भक्तों ने संध्या 4.30 बजे श्री गणेश जी की प्रतिमा को सुसज्जित वाहन में बैठाकर श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से जयकारों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए स्थानीय शिव मंदिर स्थित पावन पूज्य बरौलिया नदी में विसर्जन किया, इस मौके पर नगाड़ो और गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की धुनों के साथ रंगिया मार्ग गूंज उठा । विधिवत मंत्रोचार के बीच गणपति का विसर्जन किया गया। भक्तों ने सिंदूर गुलाल की होली और पॉपर की आतिशबाजी के साथ झूमते गाते हुए गणेश जी को विदा किया। इस दौरान समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय भक्तों में उत्साह देखने को मिला।
!->
Home
Unlabelled
रंगिया: गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के उद्दघोष के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन
रंगिया: गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के उद्दघोष के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें