गुवाहाटी। अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की शोणितपुर जिलाध्यक्ष सुमित्रा बजरंग चान्डक की अनुशंसा पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जयश्री, सीए डॉ. श्रीराम अटल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन , संदेश जाजू, उत्तर प्रदेश प्रान्तीय अध्यक्ष श्रीमती विनीता प्रेम नारायण राठी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीतु एडवोकेट मुकेश कोठारी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ माया, डॉ मधुसुदन राठी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ सुमन सुरेश सोनी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में निर्णय पारित कर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के असम प्रदेश के लखीमपुर जिलाध्यक्ष हेतु श्रीमती सरोज राजेश मालपानी को मनोनीत किया है तथा आशा व्यक्त की है कि उनके मनोनयन से संगठन उस क्षैत्र में भी अच्छे कार्य करेगा।
समाज सेवा के क्षैत्र में श्रीमती सरोज मालपानी मारवाड़ी महिला मंच की लखीमपुर जिला उपाध्यक्ष , माहेश्वरी महिला संगठन की निवर्तमान अध्यक्ष , लायंस क्लब की सदस्या , श्री कृष्ण गोपाल गोशाला की सेटेलर के रूप में तथा राजेश मालपानी रेड क्रॉस सोसायटी लखीमपुर के चैयरमेन है तथा जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष ,शंकर देव शिशु निकेतन के सभापति , विद्या भारती के अंतर्गत शिशु शिक्षा समिति असम के कार्यकारणी सदस्य , पूर्वोत्तर जनजाति समिति के संरक्षक सदस्य , शिशु शिक्षा समिति असम के आजीवन सदस्य ,श्री कृष्णा गोपाल गोशाला के सचिव,माहेश्वरी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष , मारवाड़ी सम्मेलन के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल सदस्य ,मारवाड़ी सम्मेलन लखीमपुर जिले के उप सभापति ,लायंस क्लब इंटरनेशनल 322d के 2019के कर्मयोगी अवार्ड विजेता , माहेश्वरी एकता पत्रिका राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2021 , लायंस क्लब आई हॉस्पिटल के प्रोजेक्ट चेयरमैन , भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष , पतंजलि योग समिति के निवर्तमान अधक्ष ,चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यकारणी सदस्य सहित विभिन्न संघटनो के साथ जुड़े हुवे है और सामाजिक कार्य करते रहते है सभी 116 जिलाध्यक्ष ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाइयां दी है।
असम प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के प्रबुद्ध सदस्यगण निम्न जिलों में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अपनी सेवाएं दे रहे हैं - सौणितपुर जिलाध्यक्ष - श्रीमती सुमित्रा बजरंग चान्डक, शिवसागर जिलाध्यक्ष - श्रीमती भगवती शिव प्रसाद बिहानी नाजिरा , गोलाघाट जिलाध्यक्ष - श्रीमती रंजना पवन बिनानी , हैलाकांडी जिलाध्यक्ष - श्रीमती सुशीला भगवान दास शारडा, जोरहाट जिलाध्यक्ष - श्रीमती सुमित्रा शिव प्रकाश पिरतानी , नगांव जिलाध्यक्ष - श्रीमती अनिता सुनील धूत । असम के सभी जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्दी असम प्रदेश के सभी माहेश्वरी बाहुल्य जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी।
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत पूर्णतः संविधान आधारित संगठन है जिसे विकेंद्रीकृत एवं पारदर्शी संगठनात्मक संरचना की वजह से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इन्टरनेशनल स्टैंडर्ड आर्गेनाईजेशन के सम्मान से सम्मानित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें