AHSEC ने असम हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा की तारीखों की घोषणा की, यहां देखें टाइम टेबल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

AHSEC ने असम हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा की तारीखों की घोषणा की, यहां देखें टाइम टेबल

 


असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने आज उच्चतर माध्यमिक कक्षा 12 के लिए डेट शीट की घोषणा की। डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट- ahsec.assam.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षाएं 20 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और 20 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। यह दो पालियों- सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएंगी। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक होगी। कुछ परीक्षाएं दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी यानी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें