गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी मे रहने वाले प्रवासी मारवाड़ी महिलाओं के एक समूह नखराली बाईसा ने आगामी मकर सक्रांति को वृहद रूप में राजस्थानी लोकगीत घूमर का आयोजन करने के उद्देश्य से गुवाहाटी गौशाला में गणेश पूजन के साथ पीला चावल चढ़ाकर गणेश जी को निमंत्रण देकर कार्यक्रम की तैयारियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सैकड़ों राजस्थानी महिलाएं पीली साड़ी पहनकर नृत्य के साथ गणेश पूजा की। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्थापक खुशबू वर्मा ने बताया कि आज भारत के विभिन्न प्रांतों में करोड़ों मारवाड़ी रहते हैं। वे जिस प्रांत में रहते हैं उस प्रांत की मिट्टी, संस्कृति भाषा साहित्य में रच बस जाते हैं। फिर भी वे अपने जन्मभूमि मारवाड़ की माटी की सोंधी सुगंध को नहीं भूलते। असम प्रांत में रहने वाली प्रवासी मारवाड़ी महिलाओं के एक समूह नखराली बाईसा ने मारवाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थानी लोक नृत्य घूमर का आयोजन आगामी 13 जनवरी को करने की तैयारी प्रारंभ की है।इस कार्य की तैयारी का शुभारंभ करने के लिए आज गणेश पूजन कर गणेश जी को पीला चावल और दूध चढ़ाकर निमंत्रण किया गया। कार्यक्रम में खुशबू वर्मा, जया पारीक, वर्षा शर्मा, मंजू लता शर्मा और जनसंपर्क संयोजिका संतोष काबरा ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें