निखिल कुमार मुंन्दडा
होजाई। होजाई अंचल की मात्री भाषा माध्यम का शिक्षा अनुष्ठान, जातीय विद्यालय, होजाई ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और पिछले 17 जनवरी 2021 से पूरे वर्ष विद्यालय में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रजत जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। रजत जयंती के दौरान ही नए वर्ष के 8 जनवरी (रविवार) को विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं को लेकर एक समावेश का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले 25 वर्षों में उक्त विद्यालय से कई छात्र-छात्राओं ने यहां से शिक्षा ग्रहण की और आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अपनी प्रतिष्ठा व नाम स्थापित किया है। जाति विद्यालय स्कूल परिवार ने कामना की है कि पूर्व विद्यार्थी उक्त समावेश में शामिल होंगे और उसे ससफल बनाएंगे। गौरतलब है कि रजत जयंती के समापन के उपलक्ष में नए वर्ष के 7 से 17 जनवरी तक बौद्धिक, सांस्कृतिक और खेल कूद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आज दी गई है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें