PM नरेंद्र मोदी ने दिवंगत मां की अर्थी को दिया कंधा, तस्वीरों में देखें हीराबेन मोदी की अंतिम विदाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

PM नरेंद्र मोदी ने दिवंगत मां की अर्थी को दिया कंधा, तस्वीरों में देखें हीराबेन मोदी की अंतिम विदाई

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनका अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। मां के निधन की खबर मिलते ही मोदी अहमदाबाद रवाना हो रहे हैं। बुधवार(28 दिसंबर) को स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी ने आज सुबह (30 दिसंबर) 3:30 बजे आखिरी सांस ली। मोदी ने मां के निधन पर एक tweet किया है।


मां के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मां हीराबा के अंतिम दर्शन किए और उन्हें प्रणाम किया।


एक वैन में रखकर हीराबेन के पार्थिव शरीर को शवशान घाट ले जाया गया। वैन में नरेंद्र मोदी सवार थे। घर से शमशान की दूरी करीब 8.5 किलोमीटर है।


पीएम मोदी की मां हीराबा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के सेक्टर 30 श्मशान घाट में किया जाएगा। पीएम और हीराबा के करीबी परिवार के अन्य सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें