निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। मिशनरी स्कूल डॉन बॉस्को में धूमधाम के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। विद्यालय तथा विद्यालय में स्थित चर्च घर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। डॉन बॉस्को में सजावट तथा क्रिसमस के त्योहार को देखने के लिए सभी जाति धर्म के लोग उपस्थित हुए थे।उक्त त्यौहारको देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। डॉन बॉस्को विद्यालय के फादर जस्टिन जे ने होजाई वासियों को तथा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को क्रिसमस तथा बड़ा दिन के उपलक्ष में हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष धूमधाम के साथ होजाई डॉन बॉस्को स्कूल में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें