पूजा माहेश्वरी
नगांव। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के बयान के बाद नगांव पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ अपना अभियान आरंभ कर दिया है। जिले के नगांव सदर थाना के अलावा अन्य 15 सदर थाने वाले अंचलों में बाल विवाह करने वाले और उसे कराने वाले लोगों के खिलाफ अभियान आरंभ कर दिया गया है। इस विषय को लेकर नगांव पुलिस अधीक्षक लीना दोलै ने आज शाम एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर कहा की बाल विवाह की तरह एक अत्यंत गलत प्रथा समाज में चल रही है। 18 वर्ष के कम उम्र वाली लड़कियों का विवाह होने पर उन्हें विभिन्न प्रकार के शारीरिक और मानसिक समस्या का सामना करना पड़ता है । इस तरह की प्रथा चलने पर जनसंख्या में भी व्यापक वृद्धि होगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कम उम्र के युवतियों को अध्ययन पर ज्यादा जोर देना चाहिए। आगे कहा कि बाल विवाह के संदर्भ में नगांव के विभिन्न थानों में 147 मामले दर्ज किये गये है और अब तक 97 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिले के 15 थानों के अंदर रोहा में सर्वाधिक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही खाटवाल थाने से एक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के नगांव सदर थाने से 21 लोगों को, रुपहीहाट से 9 लोगों को, बटद्रवा से 6 लोगों को, धिंग से 7 लोगों को, रोहा से 26 लोगों को, कामपुर से 13 लोगों को, कचुआ से 14 लोगों को,ऊलोनी से 2 लोगों को, सामागुङी से 16 लोगों को, जाखलाबंधा से 8 लोगों को, कलियाबर से 4 लोगों को, जुरिया से 20 लोगों को, लाउखोवा चापरी थाना अंचल से 1 लोग को गिरफ्तार किया गया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें