गुलाबचंद कटारिया ने असम के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुलाबचंद कटारिया ने असम के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की

 


गुवाहाटी। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रहे गुलाबचंद कटारिया ने असम के नवनियुक्त राज्यपाल के पद के लिए शपथ ग्रहण की। गुवाहाटी महानगर स्थित शंकरदेव कालाक्षेत्र के प्रेक्षागृह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा वह उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी, असम के मुख्य सचिव पवन बरठाकुर के अलावा कई अति विशिष्ट व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया राजस्थान से संबंधित होने की वजह से राजस्थान प्रदेश के कई भाजपा विधायक व काफी संख्या में राजस्थान से गणमान्य व्यक्तियो ने शपथ ग्रहण में हिस्सा बने। गुवाहाटी महानगर की भी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे। जिनमें मुख्य रुप से पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन, पुर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच, तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, महेश्वरी सभा, विश्व हिंदू परिषद आदि के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें