गुवाहाटी प्रेस क्लब में असम के मारवाड़ी इतिहास नामक पुस्तक का विमोचन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी प्रेस क्लब में असम के मारवाड़ी इतिहास नामक पुस्तक का विमोचन

  


गुवाहाटी। वृहत्तर फैंसी बाजार साहित्य सभा के सौजन्य से गुवाहाटी प्रेस क्लब में डॉ श्याम सुंदर हरलालका द्वारा लिखित असम के मारवाड़ी समाज का इतिहास नामक पुस्तक का विमोचन असम साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉ सूर्यकांत हजारिका, विशिष्ठ अतिथि कामरूप महानगर जिला साहित्य सभा की अध्यक्ष सविता देवी और साहित्यकार अनिल बोरा के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम की उद्देश्य व्याख्या वृहत्तर फैंसी बाजार साहित्य सभा के सचिव घनश्याम लड़िया ने की। गौरतलब है कि डॉ श्याम सुंदर हरलालका वृहत्तर फैंसी बाजार साहित्य सभा के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर साहित्य सभा के कई सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें