युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान का नगांव दौरा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान का नगांव दौरा संपन्न

  


पूजा माहेश्वरी 

नगांंव। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान का नगांव में गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 11 फरवरी शनिवार को सायं 4 बजे स्थानीय रेस्टोरेंट में प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान के साथ पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खट्टेड एवं गुवाहाटी शाखा के राहुल चमडिया का नगांव में भव्य स्वागत किया गया। मारवाड़ी युवा मंच की तीनों शाखा नगांव शाखा, नगांव समृद्धि शाखा और नगांव शिखर शाखा ने संयुक्त रूप से एक सभा का आयोजन किया। सर्वप्रथम पंकज जालान का तीनों शाखाओं के अध्यक्ष क्रमशः नीतू पोद्दार, लता पारीक और संदीप गुजरानी ने फुलाम गमोछा एवं जापी पहनाकर अभिनंदन किया गया । वही रितेश खट्टेड एवं राहुल चमडिया का भी फुलाम गमछा से अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें विजयी बनाने में नगांव शाखा के सहयोग हेतु धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके शपथ ग्रहण के पश्चात नगांव में उनका यह पहला दौरा है और वे सभी को साथ लेकर अपने दो साल के कार्यकाल को पूर्ण करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि वे मैं नहीं हम मे विश्वास करते है। हम से ही हम संगठन को मजबूती मिलेगी। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खट्टेड ने कहा की आपके मन के जो भी विचार हो वह प्रांत के अध्यक्ष से जरूर साझा करें। आप अपने कार्यक्रमों के बारे में उन्हें अवगत कराएं ताकि वे आने वाले दिनों में उन पर अमल करते हुए उन पर कार्य कर सके। सभा में तीनों शाखा के काफी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्त की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें