लखीमपुर के श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा एवं रुद्राअभिषेक का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर के श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा एवं रुद्राअभिषेक का आयोजन


लखीमपुर। धर्मनगरी लखीमपुर शहर के मध्य स्थित श्री श्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष पूजा एवम रूद्रअभिषेक का आयोजन किया गया है। इस अनुष्ठान का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे भगवान भोलेनाथ व अन्य देवी देवताओं का वैदिक मंत्रों से आह्वान करने के पश्चात विशेष पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। उसके साथ साथ शाम 6:00 बजे से दूसरे दिन की प्रातः काल तक मंदिर में प्रतिष्ठित दोनों शिवलिंगों पर अखंड दुद्धधारा सुचारू रूप से चलती रहेगी तथा विद्वान पंडितों द्वारा रुद्रीका पाठ, नमक चमक पाठ, शिव महिमन पाठ, इत्यादि सुचारू रूप से किए जायेंगे । इसके अलावा मंदिर में प्रतिष्ठित दोनों शिवलिंगो पर पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के साथ यजमान एवम शिव भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से रात्रि चार प्रहर की पूजा एवम रुद्रा अभिषेक किया जाएगा । जिसमे पहले प्रहर की पूजा एवं रूद्र अभिषेक शाम 6:00 बजे नारियल के पानी से होगा, दूसरे प्रहर की पूजा एवं रुद्रा अभिषेक रात्रि 9:30 बजे गाय के दूध से होगा, तीसरे प्रहर की पूजा एवं रूद्र अभिषेक रात्रि 12:00 बजे मधु अर्थात शहद से किया जायेगा तथा चतुर्थ एवं अंतिम प्रहर की पूजा एवं रुद्रा अभिषेक प्रातः 3:15 बजे गन्ने के रस से किया जायेगा। उसके मध्य रात्रि 11:00 बजे से 12:00 बजे तक भक्तों द्वारा शिव पार्वती विवाह का पाठ सामूहिक रूप से किया जाएगा। मालुम हो की महाशिवरात्रि के दिन रात्रि को जागृत रहकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं रुद्रा अभिषेक करने का महत्व धार्मिक ग्रंथों एवं पुराणों में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है इसलिए काफी लंबे समय से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी लखीमपुर के श्रीश्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर शिव भक्तों द्वारा रात्रि को होने वाली यह चार प्रहर की सामूहिक पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक होते आ रहा है । चतुर्थ प्रहर की पुजा संपन होने के पश्चात प्रातः 4:00 बजे इस अनुष्ठान में आवाहित सभी देवी देवताओं का पंडितो द्वारा विधी विधान के साथ बिधाई करने के पश्चात इस अनुष्ठान का समापन किया जायेगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी में आयोजित इस अनुष्ठान मैं आयोजकों ने सभी धर्म प्रेम सज्जनों से अपने परिवार, इष्ट मित्रों सहित ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर अक्षय पुण्य के भागी बनने का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें