गुवाहाटी। नगर की धार्मिक और सामाजिक महिलाओं की संस्था मातृ पितृ सेवा परिवार ने फैंसी बाजार स्थित साधना मंदिर में रामचरितमानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। जिनमें 70 से भी अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती गायत्री जालान ,विमला गोयनका, और उमा जोधानी ने भगवान राम के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर मातृ पितृ परिवार की पुष्पा खेमका ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म की रामचरितमानस का प्रचार करना है तथा महिलाओं के बीच रामचरितमानस के ज्ञान को बढ़ाने के लिए रामायण से संबंधित प्रश्न पत्र वितरित कर प्रतियोगिता आयोजित की गई। ताकि महिलाओं में रामायण के ज्ञान का विकास हो। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मधु हेड़ा, द्वितीय स्थान पायल सोमानी और तृतीय स्थान लक्ष्मीदेवी किल्ला ने प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा 10 सदस्योंओ को सांत्वना पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया। इससे पहले मातृ पितृ परिवार की सभी सदस्योंओ ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता कयाल एवं धन्यवाद ज्ञापन किरण तापड़िया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्या भातरा, शशि भालोतिया, उषा अग्रवाल कंचन शर्मा, सरोज जालान, अनु गाडोदिया, अंजू मोर, कुमकुम बगडिया, विशाखा मोर, पिंकी अग्रवाल ,राधा अग्रवाल और विमला खेमका ने सक्रिय सहयोग दिया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें